इज्जत करने से इज्जत मिलती है

दोस्तों आप दुसरो से इज्जत पाना चाहते है तो आप दुसरो को इज्जत बांटें इज्जत करने से इज्जत मिलती है respect gives respect.रूटीन लाइफ में कुछ ऐसी बाते होती जिसको हम इग्नोर कर देते है जबकि हमें इग्नोर नहीं करना चाहिए.


respect give respect
respects

आइये हम उन ध्यान देने योग्य बातों पर नजर डालते है:
जब पांच लोग आपस में खरे हो उनमेसे आप चार को जानते हो और पांचवे को आप नहीं जानते हो तो आप चार लोग से हाथ मिलाते हालचाल पूछते और पांचवे को इग्नोर करते है तो ये गलत है. आपको हाथ मिलाना थोड़ी स्माइल देना चाहिए क्योंकि हो सकता है ओ पांचवा इंसान का आपके जिंदगी के मोड़ पे कभी न कभी अहम् रोले हो.

रेस्पेक्टिवली ट्रीट करे  

जब आप किसी से काम करवाना चाहते हो तो रेस्पेक्टिवली ट्रीट करे वो आपका नौकर ही क्यों न हो. यदि आपको पानी चाहिए तो ऐसे बोले: क्या आप मेरे लिए पानी लाओगे न कि पानी लाओ. अपने वाणी में रेस्पेक्ट घोलें. जिसको आप इज्जत दोगे ओ आपका इज्जत जरूर करेगा.
जब कोई इंसान चलते वक्त आपसे टकरा जाये, कोई पीछे से गारी का हॉर्न बजा रहा हो, कोई आप से जल्दी जल्दी बात कर रहा हो, आपको किसी से जितना टाइम चाहिए उतना टाइम सामने वाला आपको न दे पाए तो आप उस इंसान से ना चिढ़े क्योंकि हो सकता है उस इंसान को बहुत जल्दी हो, रास्ते में किसी बहुत जरुरी काम से जा रहा हो और बहुत जल्दी हो. समय का बहुत महत्व होता है और किसी किसी के पास बहुत लिमिटेड समय होता है तो कृपया आप न चिढ़े उस इंसान से.

पूरी बात सुने पूरी बात कहने का मौका दे


जब कोई आपसे बात कर रहा हो और आपको ओ बात रास न आ रहा हो, आपको पसंद न आ रहा हो तो आप बिच में न टोके, पूरी बात सुने पूरी बात कहने का मौका दे. इससे आपके अंदर की मेचुरिटी दिखती है आपका पैसेन्स दीखता है. आप पूरी बात सुने ताकि आपको सामने वाले को समझाना हो तो आप पूरी तरह से समझा पाओ.
आप किसी जगह पर खाना खा रहे हो और आपके आसपास जूठन परी हो तो खाने के बाद आप अपना जूठन अच्छी तरह से उठाओ और अपने प्लेट को किचन के सीट में रख कर आये. इससे इससे आपको अहसास भी होगा की आपने खाना खा लिए और लोग भी आपका इज्जत करेंगे.
एक बहुत इम्पोटेंट बात है, यदि अपने फॅमिली के साथ कही जा रहे होते है और आपके किसी फॅमिली मेमबर को बाथरूम जाना होता है तो आप बाथरूम के बाहर उनका वेट करने लगते है. जेंट्स को लेडीज बाथरूम के बाहर और लेडीज को जेंट्स बाथरूम के बाहर खड़े नहीं होना चाहिए. इससे आपका काफी इंसल्ट होता है क्योंकि मिसअंडरस्टैंडिंग होती है कुछ लोग आपको जज कर रहे होते है और आपको गलत मान बैठते है.
दोस्तों जब आप किसी ऐसे जगह जाते हो जहा लाइन लगी होती है और आप लाइन को फोल्लो नहीं कर रहे होते है तो बाकि के खरे लोगो के मन में आपके प्रति गलत मैसेज जाता है. आप रूल्स को तोड़ रहे होते हो. सबसे बड़ी चीज होती है सिस्टाचार अतः हमें सिस्टाचार का पालन करना चाहिए.
कुछ लोगों का आदत होता है टच करके बात करने की. बात करने वक्त कभी कमड़ पे हाथ रख देते कभी कंधे पे तो कभी गाल पे. ये आप अपनेपन के वजह से कर रहे होते है लेकिन सामने वाले को अच्छा नहीं लगता हो तो ओ आपसे तंग आ जाता है. आपको ऐसा न कर आपको बिना टच किये अच्छी बिहैवियर के साथ बाते करना चाहिए.
दोस्तों कुछ व्यक्ति का आदत होता है जब सामने वाले व्यक्ति का बिहैवियर अच्छा न लगता है तो गाली गलौज मारपीट करने लगते है जबकि ये अनपढ़ता की निसानी होती है. अच्छे व्यक्ति के चेहरे पर मुस्कान और स्ट्रांग डिसीजन होती है यानि वो फिर उनके साथ बात नहीं करता और उनके संगती में फिर कभी नहीं पड़ता है.

नोट :- दोस्तों हमारे इस ब्लॉग पर विजिट कर आपको कैसा लगा , अपनी प्रतिक्रिया दें | आपका कीमती समय हमारा मनोबल बढ़ाता है | आप और भी नए नए स्टोरी के लिए विजिट करते रहें | बहुत बहुत धन्यवाद |

आशा करता हु पढ़ कर आपको अच्छा लगा होगा, कृपया आप Like, Subscribe और अपने दोस्तों के साथ Share करें | 🙏

हमारे और भी पॉपुलर पोस्ट है जिसको पढ़ कर आपको ख़ुशी होंगी, Please निचे दिए गए लिंक से Visit करें, welcomes you on given bellow post

मेढ़को का समूह - हौसला वर्धक कहानी
कैसे कम्युनिकेशन करे की लोग आपको सुने
बोलने की कला चुटकियों में सीखे - Learn the art of speaking in a pinch
टेंशन मिटने के आसान तरिका